होली खेले नंदलाल अवध में
महुआ। रेणु सिंह
स्कूलों में सोमवार को बच्चों के साथ शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी जमकर होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाकर फाग गाए, होली खेले नंदलाला अवध में–।
महुआ के आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में शिक्षक संघ के पंकज कुशवाहा के नेतृत्व में शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों संग अबीर गुलाल के साथ फूलों की होली खेली। यहां पर हिंदुस्तान मीडिया की नवनीत कुमार भी उपस्थित थे। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सिंहराय पश्चिम भूतहाजान में प्रधान रिंकू कुमारी के नेतृत्व में होली मिलन किया गया। सिंहराय पूर्वी में सुजाता कुमारी, रूबी राय के नेतृत्व में होली मिलन हुआ। सेंट जॉन्स एकेडमी मानपुरा, महुआ, लक्ष्य इंटरनेशनल बरडिया में होली मिलन समारोह हुआ। सभी विद्यालयों में बच्चों ने अपने साथियों के साथ जमकर होली खेली और फ्रेंडली होली खेलने का संकल्प लिया।


