महा विष्णु यज्ञ समिति द्वारा होली उत्सव का आयोजन। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत भवन के प्रांगण में अवस्थित श्री राम जानकी मंदिर में 19 मार्च से होने वाली महा विष्णु यज्ञ की तैयारी समिति द्वारा होली उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य दिग्विजय झा सभी पत्रकारों को होली की शुभकामना देते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आचार्य झा ने कहा कि यह महा विष्णु यज्ञ क्षेत्र वासियों के सहयोग से शुभारंभ होगा। जिसमें 100 से अधिक मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। सबसे विशेष बात है की मां भगवती की स्थाई मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम इसी यज्ञ के दौरान की जाएगी ।9 दिवसीय महायज्ञ 19 मार्च से 28 मार्च तक चलेगी ,जिसमें देश के साधु संत कथा प्रवचन करने वाले विद्वतजन की उपस्थिति होगी ,साथ ही साथ वृंदावन की रासलीला भी लोगों को देखने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि 19 मार्च को यज्ञ के प्रथम दिवस 2100 से ज्यादा कन्याओं द्वारा गंगाजल लेकर शोभायात्रा निकाली जाएगी ,जो यज्ञ मंडप में स्थापित की जाएगी ।उन्होंने कहा कि इस दौरान जो भी माता-पिता अपनी कन्याओं का विवाह करना चाहते हैं, वह 15 मार्च तक अपना रजिस्ट्रेशन कर ले तथा यज्ञ के दौरान निर्धारित तिथि को अपना विवाह समारोह को संपादित करें। इसमें यज्ञ समिति द्वारा उन्हें उपहार स्वरूप सामग्री भी दी जाएगी ।इस अवसर पर स्थानीय पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पप्पू कुमार चौधरी ,प्रकाश कुमार के अलावे श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी, महंत सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे ।
