वैशाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,25000 इनामी अपराधी नोएडा से गिरफ्तार ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली) जिले के टॉप 12 में शामिल शातिर अपराधी दीपक कुमार जिस पर 25000 के इनाम घोषित था ,उसे गिरफ्तार करने में वैशाली की पुलिस ने कामयाबी हासिल की है ।उस पर कई लोगों की हत्या, लूटपाट एवं जघन्य अपराध के मामले दर्ज है। वैशाली जिले के कुख्यात अपराधियों में दीपक कुमार का नाम टॉप 12 में था ।जिसने पिछले वर्ष महुआ के गल्ला व्यवसाय विनोद चौधरी की हत्या कर दी और तब से वह फरार चल रहा था ।सरकार द्वारा उसे गिरफ्तार कराने वाले को 25000 का इनाम भी घोषणा कर रखी थी ।इसे पकड़ने के लिए महुआ की विशेष पुलिस की दो टाक्स पुलिस टीम बनाई गई और दिल्ली , हरियाणा सहित उसके गुप्त ठिकाने पर छापेमारी करते हुए उत्तर प्रदेश के नोएडा पहुंची जहां से उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की ।महुआ में एसडीपीओ राजेश कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते आरोपी के संदर्भ में जानकारी दिया ।उन्होंने कहा कि दीपक कुमार वैशाली के कुख्यात अपराधियों में से एक था ।इसके ऊपर कई संगीन मामला दर्ज है और महुआ थाना में उसके विरुद्ध प्रसिद्ध गल्ला व्यवसाय विनोद चौधरी की हत्या का मुख्य आरोपी था ।पिछले वर्ष व्यवसाय की हत्या के बाद व्यवसाईयों में काफी रोष देखा जा रहा था लेकिन पुलिस की सफलता पर खुशी देखी जा रही है।होली के मौके पर अपराधियों का रफ्तार होना लोगों के बीच में एक अच्छा सुकून माना जा रहा है ।
