मृतक अनुदान राशि शीघ्रता से दिलाए जाने को लेकर पीड़ित परिवार से मिला अधिकारियों की टीम

मृतक अनुदान राशि शीघ्रता से दिलाए जाने को लेकर पीड़ित परिवार से मिला अधिकारियों की टीम

जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह जिले के लालगंज प्रखंड अंतर्गत अनवरपुर में बीते रविवार को हादसे के शिकार मृतकों के आश्रितों को मृतक अनुदान की राशि शीघ्रता से दिलाए जाने को लेकर संवेदनशील है। डीएम महोदया द्वारा इस संबंध में विभिन्न विभागों से मिलने वाली मृतक अनुदान की राशि के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
इस क्रम में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों की टीम गुरुवार को मृतकों के आश्रित परिवार से मिलने पहुंचे।
मालूम हो कि दिनांक 01 मार्च 2026 को लगभग अपराह्न 2:00 बजे लालगंज प्रखंड अंतर्गत अनवरपुर पंचायत के वार्ड संख्या–02 में शौचालय की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से एक ही परिवार के चार व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों में आनंद कुमार, पिता – शिवजी साह, पंकज कुमार, पिता – शिवजी साह, राहुल कुमार, पिता – शिवजी साह, प्रियांशु कुमार, पिता – आनंद कुमार शामिल है।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को सरकारी प्रावधानों के अंतर्गत मृतक अनुदान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन मृतक परिवारों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ा है तथा उन्हें शीघ्रातिशीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने तथा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 05 मार्च 2026 को अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री राम दुलार राम के नेतृत्व में श्रम अधीक्षक, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा अंचल अधिकारी, लालगंज ने मृतक परिवारों से मिलकर अनुदान प्राप्ति हेतु आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई।
मृतक परिजनों को अनुदान की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए
सदस्यता प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आश्रित प्रमाण पत्र, एफ.आई.आर. की प्रति, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बैंक खाते की छायाप्रति सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु अवगत कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा मृतक परिवारों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवारों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कराई जाएं, ताकि विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि का लाभ मृतकों के परिजनों को जल्द से जल्द मिल सके। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रशासन इस दिशा में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!