पीएचईडी मंत्री और राज्यसभा सांसद ने डेयरी उत्पाद का किया लोकार्पण

पीएचईडी मंत्री और राज्यसभा सांसद ने डेयरी उत्पाद का किया लोकार्पण
महुआ। रेणु सिंह
पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह और नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने यहां आरके डेयरी का नया उत्पाद का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह डेयरी लोगों को अपने करीब तीन दर्जन उत्पाद से सेवा दे रही है।
संजय कुमार सिंह और उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महुआ के लोगों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। जो आरके डेयरी अपना नया उत्पाद को उतारी है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा। महुआ मंगरु चौक कढनिया में डेयरी का हो रहे विकास को लेकर दोनों मंत्रियों ने उसके संचालक रंधीर कुमार को बधाई दिया। मौके पर डेयरी संचालक रंधीर कुमार ने दोनों मंत्रियों के साथ विभिन्न अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ प्रमोद कुशवाहा, मोहन सिंह, सरपंच राजेंद्र राय, शिक्षक संजय कुमार, डॉ मनोज, जिगर सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!