ताजपुर में हर्ष व उल्लास के साथ मनाई गई ईद उल फितर
ताजपुर / समस्तीपुर ( अब्दुल कादिर ) । जिले के ताजपुर प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र के अलग अलग ईदगाहों एवं मस्जिदों में ईद – उल – फितर की नमाज हर्ष व उमंग के साथ मनाई गई। बताया जाता है कि माहे रमजान में मुस्लिम भाई पूरे एक माह रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत में मशगूल रहते हैं। इतना ही नहीं पूरे माह पंज वक्ता नमाज के अलावा तरावीह की नमाज पढ़ते हैं। शुक्रवार को जैसे ही मगरिब की नमाज बाद चांद ईद के चांद का दीदार हुआ बच्चे बुढ़े जवान शनिवार की सुबह नहा धोकर नये कपड़े में विभिन्न ईदगाह एवं मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नगर परिषद क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक कर्बला पोखर , रहिमाबाद बड़ी ईदगाह हरिशंकर पुर हमिदिया ईदगाह, शाहपुर बधौनी ईदगाह, भेरोखडा एवं मुर्गीचक सहित आस पास के ईदगाह मस्जिद में काफी संख्या में लोगों ने नमाज अदा किया जबकि बहेलिया टोला मस्जिद में हाफिज मुहम्मद शमशाद ने ईद की नमाज पढ़ाई है । नमाज़ के बाद लोगो ने एक दुसरे गले और ईद की मुबारक बाद दी ।
