03 अप्रैक से शुरू होगा ‘यूपी बलरामपुर महोत्सव-2026’: भजनों की गंगा और सुरों के संगम से सजेगा पहला दिन सभी जनपद वासियों को इस ‘विकास और विरासत’ के महोत्सव में सपरिवार आमंत्रित जनपद की समृद्ध विरासत और कला-संस्कृति का उत्सव ‘बलरामपुर महोत्सव-2026’ कल 3 अप्रैल से शहर के बड़ा परेड ग्राउंड में शुरू होने जा रहा है। जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय समागम विकास और परंपराओं के अद्भुत संगम का गवाह बनेगा। 3 अप्रैल (प्रथम दिवस): सुरमई शाम और भक्ति का प्रवाह महोत्सव के पहले दिन शाम ढलते ही सुरों का जादू बिखरना शुरू हो जाएगा। 3 अप्रैल के मुख्य आकर्षण निम्नलिखित हैं. शाम 6:00 से 7:00 बजे: मशहूर सिंगर मालविका हरिओम अपनी मधुर गायकी से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। 7:00 से 8:30 बजे: सुप्रसिद्ध गायिका तृप्ति शाक्य द्वारा ‘भजन संध्या’ का आयोजन होगा, जो वातावरण को भक्तिमय बनाएंगी।रात्रि 8:30 बजे से समापन तक: इंडियम आइडल फेम हेमंत बृजवासी अपनी जादुई आवाज़ में भजनों और गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके साथ ही शाम के सत्र में जया सक्सेना का मयूर नृत्य, सुरभि शुक्ला की कथक नृत्य नाटिका और रामायण पर आधारित विशेष कथक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। दिन भर के अन्य कार्यक्रम
महोत्सव में केवल संगीत ही नहीं, बल्कि मनोरंजन का पूरा पैकेज है: प्रातः सत्र: सुबह 11:00 बजे से स्थानीय विद्यालयों जैसे डिवाइन पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना और लोकनृत्य की प्रस्तुतियां। प्रदर्शनी व मनोरंजन: बुक फेयर, विज्ञान प्रदर्शनी, पपेट शो और बच्चों के लिए झूले। फूड स्टॉल: लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए विभिन्न फूड स्टॉल्स।आकर्षण: रात में भव्य आतिशबाजी और स्काई लालटेन लैंप शो।महत्वपूर्ण सूचना: महोत्सव प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। जिलाधिकारी डॉक्टर विपिन कुमार जैन ने समस्त जनपद वासियों से सपरिवार इस उत्सव का आनंद लेने की अपील की है। यातायात सुविधा (बस सेवा):महोत्सव में आने-जाने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए शहर के प्रमुख केंद्रों से विशेष शटल बस सेवा भी संचालित की जाएगी, ताकि लोग सुगमता से परेड ग्राउंड तक पहुँच सकें। जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों को इस ‘विकास और विरासत’ के महोत्सव में सपरिवार आमंत्रित किया है। तहलका न्यूज़ पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें मिट्ठू शाह से मोबाइल नंबर 9198041777 पर










