किताब और ड्रेस के नाम पर स्कूलों ने की मनमानी तो होगा एफआईआर

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए 1 अप्रैल से बड़ा झटका लगने जा रहा है। बिजली कंपनियों ने ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) में 2.14% की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में इजाफा होगा। नई दरों के अनुसार, हर 100 रुपए के बिल पर करीब 3 रुपए तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। यह बढ़ोतरी अप्रैल महीने के बिल से लागू होगी।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में ईंधन अधिभार में 2.42% की कमी की गई थी, जिससे उपभोक्ताओं को लगभग 141 करोड़ रुपए की राहत मिली थी। अब फिर से अधिभार बढ़ाकर बिजली कंपनियां करीब 142 करोड़ रुपए अतिरिक्त वसूलने की तैयारी में हैं।

इस फैसले को लेकर उपभोक्ता संगठनों ने आपत्ति जताई है। परिषद अध्यक्ष Avdhesh Kumar Verma ने कहा कि प्रदेश की बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का 51,000 करोड़ रुपए से अधिक सरप्लस है, ऐसे में हर महीने ईंधन अधिभार वसूली अनुचित है।

उन्होंने विद्युत नियामक आयोग से मांग की है कि पावर कॉरपोरेशन द्वारा लागू किए जा रहे फॉर्मूले की जांच कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!