जनपद बलरामपुर की चारों विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 226 को संपन्न भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार, अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर अंतिम मतदाता सूची जारी किए जाने की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों—291 तुलसीपुर, 292 गैसड़ी, 293 उतरौला एवं 294 बलरामपुर (अ०जा०)—की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। वर्तमान में जनपद में कुल 13,10,755 मतदाता पंजीकृत हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में दर्ज 17.20 प्रतिशत कमी का मुख्य कारण डुप्लीकेट (दोहराए गए) नामों का विलोपन तथा ऐसे व्यक्तियों के नाम हटाना है, जो अब जनपद में निवास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची अब पहले की अपेक्षा अधिक शुद्ध, वास्तविक हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह वृहद अभियान कुल 166 दिनों तक चला, जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) एवं 1805 बीएलओ (BLO) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया गया। टीमवर्क एवं समर्पण के कारण ही त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सकी।
राजनैतिक दलों को सौंपी गई सूची प्रेस वार्ता से पूर्व आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध कराई गई। उन्होंने सभी से सहयोग बनाए रखने की अपील की। मीडिया एवं जन-भागीदारी की सराहना जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान की सफलता में राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA), जागरूक नागरिकों तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मीडिया द्वारा SVEEP गतिविधियों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता फैलाने का कार्य सराहनीय रहा। यहाँ उपलब्ध रहेगी मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संशोधित निर्वाचक नामावली आम जनमानस के निरीक्षण हेतु संबंधित तहसील कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं मतदान स्थलों पर निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। नागरिक अपने नाम की पुष्टि हेतु इन स्थानों पर जाकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं।जनपद बलरामपुर की चारों विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन संपन्न भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार, अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर अंतिम मतदाता सूची जारी किए जाने की जानकारी दी गई।
प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों—291 तुलसीपुर, 292 गैसड़ी, 293 उतरौला एवं 294 बलरामपुर (अ०जा०)—की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। वर्तमान में जनपद में कुल 13,10,755 मतदाता पंजीकृत हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में दर्ज 17.20 प्रतिशत कमी का मुख्य कारण डुप्लीकेट (दोहराए गए) नामों का विलोपन तथा ऐसे व्यक्तियों के नाम हटाना है, जो अब जनपद में निवास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची अब पहले की अपेक्षा अधिक शुद्ध, वास्तविक हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह वृहद अभियान कुल 166 दिनों तक चला, जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) एवं 1805 बीएलओ (BLO) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया गया। टीमवर्क एवं समर्पण के कारण ही त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सकी।
*राजनैतिक दलों को सौंपी गई सूची प्रेस वार्ता से पूर्व आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध कराई गई। उन्होंने सभी से सहयोग बनाए रखने की अपील की। मीडिया एवं जन-भागीदारी की सराहना. जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान की सफलता में राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA), जागरूक नागरिकों तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मीडिया द्वारा SVEEP गतिविधियों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता फैलाने का कार्य सराहनीय रहा।
यहाँ उपलब्ध रहेगी मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संशोधित निर्वाचक नामावली आम जनमानस के निरीक्षण हेतु संबंधित तहसील कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं मतदान स्थलों पर निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। नागरिक अपने नाम की पुष्टि हेतु इन स्थानों पर जाकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं। तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट




