भारत के चुनावी इतिहास में पहली बार बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के पर हो गए चुनाव के EVM मशीन की होंगी जांच

भारत के चुनावी इतिहास में पहली बार बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर होगी EVM की जांच
भारत के चुनावी इतिहास में पहली बार बॉम्बे हाई कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की जांच और निरीक्षण की अनुमति दी है। यह आदेश जस्टिस सोमशेखर सुंदरेसन द्वारा जारी किया गया।
इस मामले में याचिकाकर्ता कांग्रेस वर्किंग कमेटी के आमंत्रित सदस्य और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नसीम खान हैं, जबकि प्रतिवादी शिवसेना विधायक दिलीप लांडे हैं। 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दिलीप लांडे (एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना) ने मुंबई उपनगर की चांदीवली सीट से नसीम खान को मात दी थी।
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि जैसे ही आवेदक की ओर से EVM जांच की अनुमति का निर्देश लागू होगा, भारतीय चुनाव आयोग को दो महीने के भीतर मशीनों का निरीक्षण पूरा करना होगा। नसीम खान ने कहा कि अब तक भारत में चुनाव के बाद उम्मीदवारों और अधिकारियों की मौजूदगी में EVM की जांच नहीं की गई है। उन्होंने इसे “ऐतिहासिक फैसला और जरूरी न्यायिक हस्तक्षेप” करार दिया। तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!