महाराष्ट्र के नासिक में खुद को गॉडमैन बताने वाले ढोंगी बाबा अशोक खरात का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है. अशोक खरात के खिलाफ अब तक 15 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. इस मामले में पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. जांच के बीच इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है. सोमवार, 13 अप्रैल को आयकर विभाग और ED ने एक साथ अशोक खरात के 11 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा. IT और ED के अधिकारियों ने आज सुबह नासिक, पुणे और शिरडी में 11 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी है.





