अवैध पैथोलॉजी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही*
तीन सेंटर सील एक को नोटिस दिया गया* जनपद बलरामपुर में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सादुल्लानगर क्षेत्र स्थित कई पैथोलॉजी सेंटर पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार श्रीवास्तव एंव राजेश हंस पटल के नेतृत्व में टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान पाया गया कि पैथोलॉजी का रजिस्ट्रेशन नही था पर कार्य किया जा रहा था, जबकि उनका नाम आधिकारिक रजिस्ट्रेशन में दर्ज नहीं था। इसके साथ ही पैथोलॉजी पर बिना रजिस्ट्रेशन कार्य किया जा रहा था, जो गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। इन अनियमितताओं को देखते हुए टीम ने तत्काल प्रभाव से पैथोलॉजी को सील कर दिया।
1: अर्पित पैथोलॉजी मददो भठ्ठा संचालक नरेश कुमार वर्मा के सेंटर को सील किया गया
2 : राज पैथोलॉजी सादुल्लानगर संचालक उबेदुल्लाह हाशमी सेंटर को सील किया गया
3 : कृष्णा पैथोलॉजी सादुल्लानगर संचालक श्री चंद्र शर्मा का सेंटर को सील किया गया. एस एस खून जांच /पथकिंड साहदुल्ला नगर को नोटिस दिया गया अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में बिना पंजीकरण या नियमों के विरुद्ध संचालित किसी भी चिकित्सालय या पैथोलॉजी सेंटर को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मुकेश कुमार रस्तोगी ने सभी संचालकों को निर्देशित किया है कि वे शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का पूर्णतः पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट





