बलरामपुर अवैध क्लिनिक पर चला स्वास्थ्य विभाग का हंटर जिले के भवनियापुर रेहरा मेँ अवैध क्लिनिक चलाने पर खान क्लिनिक क़ो किया गया सील

बलरामपुर में अवैध क्लीनिक पर चला प्रशासन का हंटर! खान क्लीनिक भवनियापुर रेहरा बंधा तुलसीपुर बलरामपुर को सील किया गया. बलरामपुर जनपद बलरामपुर में अवैध रूप से संचालित खान क्लीनिक भवनियापुर रेहरा बंधा तुलसीपुर बलरामपुर को दिनांक 05/05/2026 को सील कर दिया गया! स्वास्थ्य विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में तुलसीपुर क्षेत्र स्थित खान क्लीनिक को छापेमारी कर उसे सील कर दिया गया।.खान क्लीनिक संचालक : जमीर अहमद खान के भर्ती मरीजो को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थानांतरित कर दिया गया, सील के साथ विधिक कार्यवाही की जा रही है! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार श्रीवास्तव एंव राजेश हंस पटल के नेतृत्व में टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पाया गया कि क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन नही था पर कार्य किया जा रहा था, जबकि उनका नाम आधिकारिक रजिस्ट्रेशन में दर्ज नहीं था। इसके साथ ही खान क्लीनिक पर बिना रजिस्ट्रेशन कार्य किया जा रहा था, जो गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। इन अनियमितताओं को देखते हुए टीम ने तत्काल प्रभाव से खान क्लीनिक को सील कर दिया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में बिना पंजीकरण या नियमों के विरुद्ध संचालित किसी भी चिकित्सालय या पैथोलॉजी क्लीनिक सेंटर को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मुकेश कुमार रस्तोगी ने सभी संचालकों को निर्देशित किया है कि वे शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का पूर्णतः पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!