मथुरा सिंह सावित्री देवी आईटीसी में रोजगार मेला का सफल आयोजन

*नोएडा की सुब्रोज कंपनी ने 65 में 35 युवाओं का किया चयन*। रिपोर्ट सुधीर मालाकार

*मथुरा सिंह सावित्री देवी आईटीसी में रोजगार मेला का सफल आयोजन*

महुआ (वैशाली ) विजन इंडिया एवं अल्पना फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से मथुरा सिंह सावित्री देवी आईटीसी के प्रांगण में एक रोजगार मेला का सफल आयोजन किया गया। मथुरा सिंह सावित्री देवी आईटीसी,स्वयंसेवी संगठन प्रयासरत के माध्यम से संचालित एक संस्था है।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक एवं समाजसेवी विज्ञान स्वरूप सिंह ने की। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य फिरोज हसन, प्रभारी प्राचार्य संजीव कुमार, संस्था के सचिव रमेश कुमार सिंह, संस्था के सदस्य रमेश कुमार, वरीय विद्युत अनुदेशक दिनेश कुमार चौधरी, रवि रंजन कुमार, प्रयासरत के सचिव रमा शंकर चौधरी कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।विजन इंडिया एवं सुब्रोज कंपनी नोएडा की ओर से श्री गौतम उपस्थित रहे। वहीं अल्पना फाउंडेशन की ओर से अभाष चंद्र सहित प्रयासरत एवं मथुरा सिंह सावित्री देवी आईटीसी के अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।*मुख्य बिंदु:* – *कुल प्रतिभागी:* 65 युवा – *चयनित अभ्यर्थी:* 35 अभ्यर्थियों का चयन सुब्रोज कंपनी नोएडा के लिए किया गया।- *उद्देश्य:* ग्रामीण एवं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रोत्साहित करनाउपस्थित अतिथियों ने युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!