महनार बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील।
महनार वैशाली। जिला के महनार अनुमंडल कार्यालय के सभा कक्ष अनुमंडल दंडाधिकारी वीणा कुमारी की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में त्योहार को भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई. बैठक को संबोधित करते हुए दंडाधिकारी वीणा कुमारी ने कहा कि सभी लोग विभागीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बकरीद पर्व मनाएं तथा क्षेत्र में शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें. उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेषों को इधर-उधर न फेंका जाए, बल्कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो. उन्होंने सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर भी लोगों को सतर्क किया. कहा कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक फोटो, वीडियो या भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा नहीं करें. ऐसा करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं किसी प्रकार की अफवाह या नियम उल्लंघन की सूचना मिले तो तुरंत स्थानीय थाना और अनुमंडल कार्यालय को सूचित करें. बैठक में विकास पदाधिकारी देसरी प्रशांत प्रसुमन, स्वच्छता पदाधिकारी नगर परिषद महनार रितेश कुमार, थानाध्यक्ष देसरी अभिषेक कुमार, थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक वेदानन्द सिंह, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता मनोज कुमार मेहता, जवाहर साह, मो, आसिफ हुसैन, प्रमोद कुमार, और मोहम्मद कलीम अशरफ साहब समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।उधर महनार थाना परिसर में प्रखंड बंदोबस्त पदाधिकारी महनार अमर कुमार, थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक वेदानन्द सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में ईद अजहा यानी बकरीद त्योहार को अम्न अमां और खुशगवार माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई प्रभारी अंचलाधिकारी अमर कुमार सिन्हा , राजस्व पदाधिकारी पूजा राय, थानाध्यक्ष वेदानन्द सिंह ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसलिए सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं. बैठक में जवाहर साह, धृव कुमार सिंह, मनोज कुमार मेहता आबिद हुसैन, जया कामरान, गुलाम रब्बानी मोहम्मद साबीर,आसिफ हुसैन इरशाद सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं थाना स्टाफ मौजूद रहे.
