समाज के अंतिम कड़ी के व्यक्ति किन्नरों को किया सम्मानित

समाज के अंतिम कड़ी के व्यक्ति किन्नरों को किया सम्मानित
महुआ। रेणु सिंह
समाज में अंतिम कड़ी के व्यक्ति कहे जाने वाले किन्नरों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर वह खुशी से प्रफुल्लित होकर खूब तालियां बजाई।
सम्मान कार्यक्रम का आयोजन त्रिवेणी संगम घाट सबलपुर में हुआ। जहां पर महुआ से काफी संख्या में किन्नर समाज पहुंचे। यह कार्यक्रम गंगा दशहरा और ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष उत्तम मास एकादशी पर बुधवार को को किया गया। यह इस मौके पर महुआ से प्रो अरुण, चंद्रिका झा, संत रामेश्वरम दास, जितेंद्र झा सहित काफी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंचे। महुआ से काफी संख्या में सबलपुर पहुंचे किन्नर समाज के लोगों ने बताया कि जहां लोग उन्हें उपेक्षित करते हैं। वही यह सनातन समाज जो प्रतिष्ठा और सम्मान दिया है। वह जिंदगी को नया आयाम देने का काम किया है। जब किन्नर समाज को सम्मानित कर उन्हें माला बनाया गया और उन्हें इस समाज का विशेष अंग बताया गया तो वह भावुक हो उठी। किन्नरों ने बताया कि यह सनातन समाज हर व्यक्ति को सम्मान और उन्हें प्रतिष्ठा देने का काम करता है। विश्व हिंदू परिषद के विनोद यादव ने बताया कि सबलपुर त्रिवेणी घाट पर सनातनियों की आस्था जुड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!