श्रद्धांजलि में पौधारोपण कर दिवंगत की याद ताजा रखने का संकल्प
महुआ। रेणु सिंह
संत कबीर के अनुयायी और समाजसेवी की श्रद्धांजलि सभा में उनके परिजनों और संतों ने पौधारोपण कर उनकी याद को ताजा रखने का संकल्प लिया। कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र समान होते हैं। जब तक धरती हरा भरा है मानव जीवन सुरक्षित है। यह पौधा वृक्ष बनकर दिवंगत का याद हमेशा दिलाता रहेगा।
यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम महुआ के मिरजानगर में बुधवार को आयोजित की गई। जहां दिवंगत कबीर के अनुयायी सह समाजसेवी युगल किशोर राय की याद ताजा रखने के लिए पौधरोपण किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन दिवंगत समाजसेवी के पुत्र संजय यादव और उनके परिजनों द्वारा किया गया। जहां पर मुकेश राय, सुबोध देशराज, राकेश, धर्मेंद्र, मंजू, प्रमोद राय, महंत अजय दास, अनीता देवी, दिग्विजय भारत, रजनी, रूबी, रितेश, सुजीत, धीरज आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। यहां पर कबीर मठ से आए संतो ने भी पौधरोपण में भाग लिया।

