लखनऊ हाई कोर्ट ने गैगेस्टर एक्ट में पूर्व सांसद रिज़वान ज़हीर क़ो दे दी है बड़ी राहत गैगेस्टर एक्ट की कार्रवाई रद्द

पूर्व सांसद रिजवान जहीर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई रद्द हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रिजवान जहीर और उनके दामाद रमीज नेमत के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने चार्जशीट, ट्रायल कोर्ट के संज्ञान और समन आदेश को निरस्त कर दिया। न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने कहा कि पुलिस और प्रशासन गैंगस्टर एक्ट लगाने से पहले आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने में विफल रहे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल आपराधिक मुकदमे दर्ज होना गैंगस्टर एक्ट लगाने का पर्याप्त आधार नहीं है। रिजवान जहीर बलरामपुर की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं और दो बार सांसद तथा तीन बार विधायक रह चुके हैं।तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!