बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नियमित कक्षा के लिए शिक्षकों ने चलाया संपर्क अभियान ।

बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नियमित कक्षा के लिए शिक्षकों ने चलाया संपर्क अभियान ।
रिपोर्ट: सुधीर मालाकार
सहदेई बुजुर्ग, (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के अंधराबर चौक, पहाड़पुर तोई स्थित बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के नियमित एवं सुचारू वर्ग संचालन के लिए शिक्षकों ने विशेष संपर्क अभियान चलाया।
विद्यालय के शिक्षकों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर अभिभावकों और विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।
शिक्षकों ने चिंता जताई कि आजकल उच्च कक्षाओं के विद्यार्थी नियमित उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं ,जो उनके वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए हानिकारक है। शिक्षकों का कहना है कि एक-दो शिक्षकों के सहारे सभी विषयों का पाठ्यक्रम पूरा नहीं किया जा सकता, जबकि विद्यालयों में सभी विषयों के दक्ष शिक्षक उपलब्ध हैं।
संकल्प लिया गया कोचिंग पर निर्भरता खत्म करने का
इस संबंध में विद्यालय के सभागार में निर्देशक सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षकों एवं प्रबंध समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गांव-गांव जाकर विद्यार्थियों में कोचिंग पर निर्भर रहने की परंपरा को दूर करने और नियमित रूप से विद्यालय आकर पाठ्यक्रम पूरा करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर प्रबंध समिति के डॉ. बी. एन. शर्मा और डॉ. उमाशंकर निराला ने शिक्षकों को अपने-अपने विषयों को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दोनों तरीकों से पढ़ाने की सलाह दी।
निर्णय के अनुरूप शिक्षकों ने वाजिदपुर कस्तूरी, बाजितपुर चकवा, सहदेई बुजुर्ग, ऊफरौल, भगवतीपुर बग़ौती सहित आसपास के कई गांवों में संपर्क किया। शिक्षकों की इस सकारात्मक पहल का अभिभावकों ने स्वागत किया है।
इस मौके पर नागेंद्र कुमार राम, डी. एन. मिश्रा, अरविंद कुमार अरुण, अभिराज यादव, ठाकुर सुरेश प्रसाद सिंह, विजय पटेल, वीणा भारती, रघुनाथ प्रसाद सिंह, दिनेश सिंह, अनिल कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!