बिहार वैशाली देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई।


बिहार, वैशाली, देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई।

राष्ट्रीय जनता दल आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दीपक कुमार ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक, नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। प्रदेश सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले महिलाओं और वंचितों की शिक्षा, सशक्तिकरण एवं समानता के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली सावित्रीबाई फुले जी को मराठी की आदिकवियत्री के रूप में भी जाना जाता है। प्रदेश सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि उनके द्वारा किए गए जनचेतना के कार्य हमेशा हम सभी को प्रेरित करतें रहेंगे। सावित्रीबाई पूरे देश की महानायिका हैं। हर बिरादरी और धर्म के लिये उन्होंने काम किया।
पुष्प अर्पित कर नमन करने वालों में राष्ट्रीय जनता दल आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के गोरौल प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र राय, नगर पंचायत राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजित कुमार, मंजूर आलम, सुबोध कुमार पंडित, मुकेश कुमार, पंकज कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, राकेश कुमार सिंह, सुभाष कुमार पप्पू, अभिषेक कुमार अमित, मुकेश राम, रमेश कुमार ठाकुर, राजद नेत्री ज्योति प्रिया, रूबी सिंह, पिंकी कुमारी सिंह सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!