बिहार वैशाली में चारदीवारी से गिरे युवक की इलाज के दौरान हुई मौत से परिजनों में मचा कोहराम
एक ओर पति की मौत दूसरी ओर पत्नी ने बच्चा को दिया जन्म
महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 16 की घटना
महुआ। रेणु सिंह
चाहारदीवारी से गिरकर घायल हुए युवक की मौत पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान बीते गुरुवार को हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं एक ओर पति की मौत तो दूसरी ओर पत्नी का प्रसव पीड़ा हुई। जहां महिला ने पुत्र को जन्म दिया। युवक की मौत को लेकर शुक्रवार को गांव के लोगों में गम के साथ मृतक की पत्नी को पुत्र प्राप्ति होने से थोड़ी खुशी भी थी।
घटना महुआ नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 सिंहराय पश्चिम टोला की है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के सकलदेव सिंह के पुत्र 25 वर्षीय शशि कुमार सिंह बीते 25 मार्च को घर को चारदीवारी से फिसल कर गिर गए थे। उन्हें घायल अवस्था में महुआ के एक अस्पताल में ले जाया गया था। जहां से डॉक्टर द्वारा पटना रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान पटना में तीसरे दिन गुरुवार को शशि ने अंतिम सांस ली। इस घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा था। वहीं दूसरी ओर मृतक की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई और उसने अस्पताल में सिजेरियन से पुत्र को जन्म दिया। इससे गांव गांव के लोगों के साथ परिजनों में थोड़ा दर्द भी काम था। बताया जा रहा है कि शशि कुमार सिंह की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। इस घटना ने सबको स्तब्ध कर रख दिया है। पति की मौत से पत्नी और परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक घर पर ही रहता था। उसे क्या पता था की होली के दिन चारदीवारी पड़ जा तो रहा है लेकिन इतनी बड़ी घटना हो जाएगी। घटना से हर लोग शोकाकुल है। लोगों का कहना है कि पुत्र प्राप्ति हो जाने से महिला को थोड़ा सहारा मिलेगा।
