शादी के 2 दिन पूर्व लड़की को उठा ले भागे बदमाश

शादी के 2 दिन पूर्व लड़की को उठा ले भागे बदमाश
महुआ। रेणु सिंह
हल्दी की रस्म अदायगी से पूर्व ही बदमाशों ने फायरिंग करते हुए घर में घुसकर लड़की को उठा ले भागे। घटना मंगलवार की आधी रात की है। हालांकि भागते बदमाशों में एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की।
यह घटना महुआ अनुमंडल के कटहरा थाना अंतर्गत मथना मिलिक गांव की है। गांव के स्व दरोगा सिंह के पूत्र अरुण कुमार सिंह की बड़ी पुत्री की शादी होनी थी। 06 फरवरी को हल्दी की रस्म व पूजा मटकोर तथा 7 फरवरी को बारात आनी थी। इसी बीच अचानक मंगलवार की रात्रि लगभग एक बजे के बाद दो महिन्द्रा थार व एक फर्चुनर गाडी से लगभग 15 से 20 की संख्या में हरवे हथियार शैलेश बदमाश पहुंचे।‌ बताया जाता है कि कुछ बदमाश पुलिस वर्दी में भी थे। वह सभी फायरिंग करते हुए फायरिंग करते हुए घर में सोई लड़की को उठाकर भाग निकले। बदमाशों का लोहे का राड और गोली की एक खोखा घटनास्थल से मिली है।अपह्रता के पिता अरुण कुमार सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी को मोबाइल फोन से धमकी मिली थी कि अपनी पुत्री की शादी नहीं कर सकते हैं। यदि करते हैं तो उसकी एवं उसके होने वाले की पति की भी हत्या कर देंगे। इस घटना की सूचना पंचायत के सरपंच और पुलिस को भी मौखिक रूप से दी गई थी। सभी बदमाश घर के पीछे से छत पर चढ़ गए। फिर निचे आकर घर के मुख्य द्वार का हैण्डल को राड से तोड़कर घर में घुस गया। अरुण सिंह द्वारा मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना के पानापुर निवासी सुबोध झां के पुत्र विक्की झां सहित 20 अज्ञात लोगों को नामजद किया है। उन्होंने पुत्री को अपहरण के अलावा शादी के लिए रखे जेवर एव तीन लाख चौदह हजार रुपये नगदी लूट लिया जाना बताया है। कटहरा थाना अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस घटना की अनुसंधान में जुट गयी है। हालांकि यह मामला कुल मिलाकर प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!