एमएसएम समता कॉलेज के प्राचार्य एवं खेल प्रभारी तथा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

एमएसएम समता कॉलेज के प्राचार्य एवं खेल प्रभारी तथा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

(संगठन के द्वारा प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित प्लेटफॉर्म दिया जाएगा)

(जंदाहा)

T-10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा आज एम.एस.एम समता कॉलेज जंदाहा वैशाली जिला में स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 का आयोजन किया गया। कॉलेज के छात्र-छात्राएं जो विभिन्न खेल टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन तथा महाविद्यालय के खेल प्रभारी के द्वारा खेल के क्षेत्र में मंच प्रदान करने एवं कॉलेज के प्रिंसिपल अरुण कुमार सिंह के द्वारा एक अच्छे प्रशासक तथा खेल के क्षेत्रों में छात्र एवं छात्रों को आगे बढ़ाने जैसे लक्ष्य एवं एक गुरु के रूप में सभी छात्र-छात्राओं के बीच में रहकर कल्याणकारी कार्य करने पर स्पोर्ट्स अवॉर्ड कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
T-10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के अध्यक्ष मोहम्मद फैसल के द्वारा कॉलेज के प्रिंसिपल अरुण कुमार सिंह को स्वामी विवेकानंद अवार्ड से सम्मानित किया गया, जबकि खेल प्रभारी डॉक्टर गुड्डू कुमार सिंह को द्रोणाचार्य अवार्ड तथा राजस्तरीय बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी रंजना रानी को को झांसी की रानी जैसे अवार्ड एवं उभरते हुए खिलाड़ी विशाल कुमार को युवा अवार्ड, जबकि समता कॉलेज की उभरती हुई खिलाड़ी नसीमा खातून को रजिया सुल्तान अवार्ड, मुस्कान कुमारी को सम्मानित अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर मोहम्मद फैसल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म प्रदान करना हम लोगों का लक्ष्य तथा संगठन के द्वारा बिहार के सभी जिलों में ऐसे प्रतिभागी एवं ऐसे प्रतिभा वाले खिलाड़ी जिनको उचित प्लेटफार्म नहीं मिला ऐसे खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया जाएगा।
T-10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन वैशाली जिला के सचिव सलमान अहमद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा को आगे लाने के लिए घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा इसके लिए कुछ दिनों में प्रारूप तैयार हो जाएगा एवं समता कॉलेज के प्रतिभा वाले खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा। मौके पर ज्ञानेंद्र कुमार, अनिल कुमार राय, डॉ गुड्डू कुमार सिंह खेल पदाधिकारी, उत्तम ठाकुर, टुनटुन कुमार, मोहमद सरफराज, सुबोध पासवान, चंदन झा,राजकिशोर कुमार,बबलू कुमार, राकेश कुमार राम, राकेश कुमार,राजा बिहारी सहित अन्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!