ब्रेकिंग न्यूज़ | यूपी बलरामपुऱ मदरसा माफिया पर गिरी गाज, जिले के कथित मास्टरमाइंड पर एफआईआर जनपद बलरामपुर में मदरसा से जुड़े बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। मदरसा जामिया अनवारूल उलूम, तुलसीपुर में प्रबंध समिति द्वारा एक ही व्यक्ति की मृतक आश्रित कोटे से दो बार फर्जी शपथ पत्र के आधार पर नियुक्ति किए जाने का मामला सामने आया है। फॉरेंसिक जांच (विज्ञान विधिशाला, उत्तर प्रदेश) में फर्जी हस्ताक्षर एवं दस्तावेज़ों की पुष्टि हुई है। शासन के आदेश के क्रम में इस गंभीर अनियमितता को संज्ञान में लेते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बलरामपुर ने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करा दी है। इस मामले में प्रधानाचार्य मेराज अहमद और लिपिक अजीज अहमद अंसारी को नामजद किया गया है, जबकि अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के तहरीर पर थाना तुलसीपुर में मु०अ०स० 257/2025 धारा 419,420,467,468,471 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। गौरतलब है कि अजीज अहमद अंसारी के खिलाफ छात्रवृत्ति गबन 65,80,317 रूपये के आरोप में पहले से ही कोतवाली देहात बलरामपुर में मु०अ०स० 1120/2012 धारा 409,419,420,467,468,471,120B के तहत छात्रवृत्ति घोटाले से संबंधित एफआईआर दर्ज की गई थी जिसपर शासन ने जिलाधिकारी बलरामपुर से इस मामले पर अभी तक क्या कार्यवाही हुई की मांग की है।
प्रशासन और विभाग ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और दोषी व्यक्तियों की गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट


