बलरामपुर मिशन शक्ति टीम की अगुवाई कर रहीं उपनिरीक्षक आकांक्षा तिवारी का स्थानांतरण क्षेत्र में बनी विशेष पहचान

मिशन शक्ति टीम की अगुवाई कर रहीं उपनिरीक्षक आकांक्षा तिवारी का स्थानांतरण, क्षेत्र में बनी विशेष पहचान
बलरामपुर/महराजगंज तराई
थाना महाराजगंज तराई में मिशन शक्ति अभियान की सफलतापूर्वक अगुवाई कर रहीं उपनिरीक्षक आकांक्षा तिवारी का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थानांतरण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा उन्हें थाना कोतवाली नगर अंतर्गत पीपल तिराहा पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 2023 बैच की उपनिरीक्षक आकांक्षा तिवारी इससे पूर्व थाना हरैया तथा थाना महाराजगंज तराई में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और हाल ही में उन्होंने नए दायित्व का कार्यभार ग्रहण किया है। थाना महाराजगंज तराई में तैनाती के दौरान उपनिरीक्षक आकांक्षा तिवारी ने अपने सरल, सौम्य और अनुशासित व्यवहार से न केवल पुलिस विभाग बल्कि आम जनता के बीच भी एक अलग पहचान बनाई। कानून के प्रति सदैव सजग रहते हुए उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उन्होंने महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए, जिससे क्षेत्र में महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर सकारात्मक माहौल बना। उपनिरीक्षक आकांक्षा तिवारी ने विद्यालयों, ग्राम सभाओं और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी कार्यों और अभियानों को समयबद्ध रूप से पूरा कर प्रशासनिक दक्षता का भी परिचय दिया, जिससे विभाग की छवि सशक्त हुई और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली।उनकी कार्यशैली और जनसरोकारों के कारण थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों के बीच उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था। मिशन शक्ति के माध्यम से उन्होंने महिला सशक्तिकरण की जो मजबूत नींव रखी, उसने समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल पेश की। ऐसे में उनके स्थानांतरण की खबर से क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों में मायूसी का माहौल देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उपनिरीक्षक आकांक्षा तिवारी ने निडर, संवेदनशील और जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। अब उनके नए दायित्व स्थल पीपल तिराहा पुलिस चौकी पर भी उनसे इसी प्रकार प्रभावी और जनहितकारी कार्य की अपेक्षा की जा रही है। तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!