बलरामपुर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने स्वयं किया रक्तदान

बलरामपुर। श्री महाराजा अग्रसेन मंदिर प्रांगण में आज 17 दिसंबर 2025 को मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बलरामपुर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त की एक यूनिट कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो सकती है। उन्होंने स्वस्थ व्यक्तियों से नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। रक्तदाताओं से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि रक्तदान से किसी प्रकार का स्वास्थ्यगत नुकसान नहीं होता, बल्कि यह समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन है। मेगा रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक संगठनों के सदस्यों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्तदाताओं की प्राथमिक जांच, पंजीकरण, रक्त संग्रह एवं अन्य आवश्यक चिकित्सीय व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गईं। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!