महुआ विधानसभा में रेल सड़क,पवार ग्रिड की होगी स्थापना , मंत्री संजय सिंह ने जिद है ठानी

महुआ विधानसभा में रेल सड़क,पवार ग्रिड की होगी स्थापना , मंत्री संजय सिंह ने जिद है ठानी

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाली) जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के नवनिर्वाचित विधायक व बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह ने महुआ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए रेल ,सड़क एवं पावर ग्रिड की स्थापना हेतु संबंधित केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर प्रस्ताव दिया । गुरुवार को दिल्ली में ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से महुआ क्षेत्र में पावर ग्रिड उपकेन्द्र के निर्माण की मांग रखी।
महुआ क्षेत्र में लंबे समय से बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे आम जनता, व्यापारियों, छात्रों और किसानों को रोजमर्रा के जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थायी समाधान के लिए पावर ग्रिड उपकेन्द्र का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
जनहित को सर्वोपरि रखते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया गया है, ताकि महुआ के चहुंमुखी विकास को गति मिल सके और क्षेत्रवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो।इससे पूर्व भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से हाजीपुर महुआ मोड़ से भाया महुआ ताजपुर तथा महुआ से काजी इंडा NH 28 तक फोर लेन सड़क के निर्माण की मांग की ।
रेल लाइन के लिए भगवानपुर से भाया महुआ, पातेपुर , ताजपुर होते हुए कर्पूरी ग्राम तक का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है।
महुआ की जनता के हित में विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की जिद मंत्री जी ठानी है।आने वाले दिनों में इनके द्वारा प्रस्तावित योजनाएं धरातल पर नजर आएंगी, ऐसी उम्मीद यहां कि जनता रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!