शीतलहर के मद्देनजर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण एवं अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो : जिलाधिकारी

शीतलहर के मद्देनजर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण एवं अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो : जिलाधिकारी

कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंदों को राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के आदेश के आलोक में दिनांक 19.12.2025 को जिले में व्यापक स्तर पर कंबल वितरण एवं अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, वैशाली, सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत टोला, मोहल्ला एवं झुग्गी-बस्तियों में असहाय, निर्धन एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

जिलाधिकारी के आदेश के तहत दिनांक 19.12.2025 को जिले में कुल लगभग 2223 जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरित किए गए। जिला प्रशासन द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है कि शीतलहर की अवधि के दौरान आगे भी आवश्यकता के अनुसार कंबल वितरण का कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से प्रभावित न हो।

तापमान में लगातार गिरावट एवं ठंड के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए आम जनमानस को राहत पहुंचाने हेतु जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के नगर निकायों एवं पंचायत क्षेत्रों में कुल 45 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

अलाव की व्यवस्था निम्नलिखित स्थानों पर की गई है— नगर पंचायत पातेपुर में 05 स्थान, नगर पंचायत गोरौल में 04 स्थान, नगर पंचायत जंदाहा में 10 स्थान, नगर परिषद हाजीपुर में 07 स्थान, नगर परिषद महुआ में 03 स्थान, अंचल कार्यालय पटेढ़ी बेलसर में 02 स्थान, अंचल कार्यालय राघोपुर में 02 स्थान, अंचल कार्यालय चेहराकलां में 02 स्थान, अंचल कार्यालय देसरी में 02 स्थान, अंचल कार्यालय वैशाली में 06 स्थान तथा अंचल कार्यालय हाजीपुर में 02 स्थान।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नगर पंचायत एवं सभी अंचल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि जनहित में ठंड एवं शीतलहर के मद्देनजर अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!