बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: आशा कार्यकर्ताओं और सेविकाओं को मिला बाल संरक्षण पर प्रशिक्षण

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: आशा कार्यकर्ताओं और सेविकाओं को मिला बाल संरक्षण पर प्रशिक्षण

मुजफ्फरपुर जिला के DLSA सभागार में DLSA और SSEVS, कवच 2 के तत्वाधान में संयुक्त रूप से साहेबगंज और सकरा प्रखंड के आशा कार्यकर्ताओं, सेविकाओं, LS और PLV के साथ बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत DLSA सचिव जयश्री कुमारी के द्वारा बाल संरक्षण पर प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से बाल विवाह के नुकसान और इसके कारण, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 पर बात चित कर इसे रोकने हेतु सभी को उनके भूमिकाओं को भी बताया गया। इस अवसर पर कुल 130 प्रतिभागियों के साथ समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान, मुजफ्फरपुर से शरजील अहमद, एहसान आलम, अर्चना कुमारी, PLV रामबाबू कुमार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर रेखा भारती, प्रेरणा कुमारी, मेघा छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शपथ समारोह भी आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह को रोकने और बाल संरक्षण के लिए काम करने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!