हाजीपुर में नवजात शिशुओं के शव फेंकने के मामले में प्रशासन सख्त, 15 अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस

हाजीपुर में नवजात शिशुओं के शव फेंकने के मामले में प्रशासन सख्त, 15 अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस

हाजीपुर, वैशाली: इस सप्ताह हाजीपुर शहरी क्षेत्र में 2 नवजात शिशुओं का शव फेंका हुआ पाया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। नगर थाना वैशाली में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार, हाजीपुर नगर क्षेत्र के 17 नर्सिंग अस्पतालों की जांच की गई, जिसमें 15 अस्पतालों को विभिन्न कमियों और अनियमितताओं के आलोक में कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया है। असंतोषजनक जवाब पाए जाने पर अस्पताल संचालक के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही, साई इमरजेंसी हॉस्पिटल एण्ड क्लीनिक, हॉस्पिटल रोड, शुक्ला कॉम्प्लेक्स, हाजीपुर की गतिविधि संदेहास्पद पाए जाने के आलोक अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अस्पताल को सील कर दिया गया है एवं उसकी सभी गतिविधि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!