प्रेस कलब बलरामपुर शाखा तुलसीपुर का वार्षिक चुनाव जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता मेँ हुआ संपन्न शुक्रदेव चौरसिया बने अध्यक्ष

शुकदेव चौरसिया अध्यक्ष योगेश महामंत्री चुने गए
तुलसीपुर बलरामपुर प्रेस क्लब बलरामपुर शाखा तुलसीपुर का वार्षिक चुनाव रविवार 11 जनवरी 2026 को स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने करते हुए कहा कि सर्वसम्मति से तुलसीपुर इकाई का अध्यक्ष शुकदेव चौरसिया को निर्वाचित किया जा रहा है जो लगातार 10 वर्ष से अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे हैं। इसी के साथ मोहम्मद हसन बॉस तथा काशी प्रसाद तिवारी उर्फ पिंटू को जिला कार्यसमिति में मनोनीत किया जा रहा है। चौरसिया ने अपने कार्यकारिणी का गठन करते हुए बताया कि योगेश पांडे महामंत्री वसीम राइनी कोषाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी मुजीब अल्वी शक्ति वर्मा प्रदीप मिश्रा ब्लॉगर शादाब अहमद उपाध्यक्ष शंकर दयाल तारिक शाह महेश वर्मा अश्वनी कुमार गुप्ता सचिव अमरनाथ त्रिपाठी ऑडिटर मोहम्मद रिजवान शाह प्रभारी अनुशासन समिति अनवर अहमद बबलू रामपाल यादव तथा जितेंद्र कुमार चौधरी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष एन0 यू0 मिठू शाह ने मंडलीय कार्यक्रम के साथ स्थानीय कमेटी को एक गोष्ठी आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। जिला महामंत्री शरीफ अंसारी तथा जिला उपाध्यक्ष अजय मिश्रा ने भी उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए त्रैमासिक बैठक आयोजित करने की बात कही तथा संगठन के विस्तार के लिए अध्यक्ष को निर्देशित किया। सभा समापन के पूर्व अध्यक्ष शुकदेव चौरसिया ने जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष अजय पांडे एन यू मिठू शाह महामंत्री शरीफ अंसारी के उपस्थिति पर कृतज्ञता प्रकट की। सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को नववर्ष की बधाई के साथ उपहार प्रदत्त कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!