सड़क किनारे यम की तरह खड़ा है विद्युत पोल

सड़क किनारे यम की तरह खड़ा है विद्युत पोल
महुआ। रेणु सिंह
सड़क किनारे यम की तरह खड़े बिजली पोल राहगीरों को हादसे की न्योता दे रही है। वहीं पोल से टकराकर कई बाइक सवार घायल हुए हैं। फिर भी विभाग द्वारा इसे हटाया नहीं जा रहा है। इससे लोग आश्चर्य में है।
सोमवार को यहां लोगों ने बताया कि महुआ के जवाहर चौक से पंचमुखी चौक होकर चकसिकंदर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह विद्युत पोल सड़क से सटे खड़ी है। जिसके कारण कई बड़ी घटनाएं हो चुकी है और आगे भी हादसे का आमंत्रण भी दे रही है। सड़क से सिटी विद्युत पोल होने के कारण कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। फिर भी विभाग इसे नहीं जाता रहा है। लोगों ने बताया कि पंचमुखी चौक से बढ़ने पर मुकुंदपुर, फुलवरिया, ओस्ती, मिर्जानगर, कड़ियों, फरीदपुर, कल्याणपुर, बखरी, बरियारपुर, झखराहा आदि स्थानों पर सड़क से सटे विद्युत पोल खड़े हैं। जिससे टकराकर कई बाइक सवार घायल हुए हैं। पहले तो सड़क पर कम गाड़ियां चलती थी। जबकि अब इस पर भी ट्रैफिक बढ़ रहा है।इसके बावजूद सड़क से सटे दुर्घटना को आमंत्रण देने वाली विद्युत पोल को अलग नहीं किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!