गरीब असहायों में पूर्व पार्षद ने बांटे कंबल और ली दुआएं

गरीब असहायों में पूर्व पार्षद ने बांटे कंबल और ली दुआएं
महुआ। रेणु सिंह
गरीब और असहायोंके बीच पूर्व पार्षद ने घर जाकर इस ठंड से राहत पाने के लिए कंबल का वितरण कर रहे हैं। वह इस कड़ाके की ठंड में अहले सुबह घर से निकलकर यतीम बस्तियों में पहुंचते हैं और वैसे लोगों को कंबल ओढाकर ठंड से निजात पाने की सहारा देते हैं, जो पूरी तरह असहाय हैं।
सोमवार को पूर्व पार्षद अशोक कुमार अकेला ने नारंगी सरसिकन के महादलित बस्तियों में पहुंचकर सैकड़ों गरीब, असहाय, दिव्यांग के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने बताया कि एक हजार गरीब, असहायों के बीच कंबल का वितरण कर मन में सुकून मिला है। पार्षद श्री अकेला के द्वारा कंबल वितरण करने से खासकर गरीब और असहायों को इस ठंड में निजात पाने की यह एक बड़ा सौगात मिला है। कंबल मिलने के साथ ही उन गरीबों के चेहरे पर खुशी दिखी जो ठंड से ठिठुर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!