डब्बा में 440 ग्राम हिरोइन के साथ एक महिला सहित चार तस्कर गिरफ्तार
महुआ अनुमंडल के महिसौर थाना अंतर्गत पनसल्ला बोर्डर पर पुलिस को मिली उपलब्धि, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कर रही थी वाहन जांच
महुआ। रेणु सिंह
महुआ अनुमंडल की पुलिस ने एक डब्बा में 440 ग्राम मादक पदार्थ (हिरोइन) के साथ एक महिला सहित चार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी महुआ अनुमंडल के महिसौर थाना अंतर्गत एनएच 322 पर बीते रविवार को पनसल्ला बॉर्डर के पास मिली।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ के द्वारा सूचना दी गई थी कि समस्तीपुर की तरफ से कर पर कुछ लोग कार से मादक पदार्थ लेकर निकल रहे हैं। जिस पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर महिसौर थाना की पुलिस द्वारा एनएच 322 पर पनसल्ला बॉर्डर पर वाहन जांच शुरू कर दी गई। जहां पर आ रही कार को पुलिस द्वारा रोका गया तो चालक उसे लेकर तेजी से भगाने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने उसे खदेर कर पकड़ लिया। उस कार पर सवार चालक और एक महिला सहित चार तस्कर को पकड़ा गया। जिसके पास से एक डब्बे में काफी कीमत की 440 ग्राम मादक पदार्थ (हिरोइन), 03 मोबाइल, 03 रेलवे टिकट, 01 कार और 200 रुपए जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा पूछने पर तस्करों द्वारा खुलासा किया गया कि यह कहां से लाकर कहां बेचा जाता था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर महिसौर थाना के डीह बुचौली निवासी अविनय कुमार व उसकी पत्नी सोनम कुमारी, इस गांव के धीरज कुमार सिंह तथा बेगूसराय मटिहारी रामदीरी के चालक चंदन कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस हिरिसत में जेल भेजा गया। मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

