गोरौल में एनडीए विधायकों का हुआ शानदार नागरिक अभिनंदन

गोरौल में एनडीए विधायकों का हुआ शानदार नागरिक अभिनंदन
महुआ। रेणु सिंह
महुआ अनुमंडल के गोरौल में एनडीए विधायकों का शानदार नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्हें समाजसेवी के द्वारा शॉल, बुके, प्रतीक चिन्ह और माला देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नेताओं ने अपने विचार भी रखें।
अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी और वार्ड संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह द्वारा किया गया था। अभिनंदन समारोह में उपस्थित वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि यह अभिनंदन उनका नहीं बल्कि यहां के लोगों का है। जिन्होंने अपना बहुमूल्य मत देकर हमें जिताया है। हम तो जनता के सेवक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गोरौल गुमटी पर अब ओवर ब्रिज बनने के लिए अनुशंसा भी हो गई है। यहां लोगों को अब गुमटी पर जाम की समस्या झेलनी नहीं पड़ेगी। उन्होंने विभिन्न सड़कों की कायाकल्प होने की बात भी बताई। मौके पर उपस्थित लालगंज विधायक संजय सिंह ने कहा कि यह नागरिक अभिनंदन नहीं बल्कि सेवकों का अभिनंदन है। हम जनता के सेवक हैं। जब जिस पल जनता खोजती है। तैयार रहते हैं। जिसका फल भी मुझे जनता द्वारा दिया गया है और आगे भी मिलता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित प्रो वेद प्रकाश पटेल, राजकुमार सहनी, अजय कुमार सिंह, मनीष कुमार, राकेश कुमार आदि ने भी अपने विचार रखें। अध्यक्षता सुरेश प्रसाद सिंह और संचालन धर्मेंद्र कुमार कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को लेकर गोरौल स्टेशन के पश्चिम चहल-पहल बनी रही। अभिनंदन समारोह में बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री लखेद्र कुमार रोशन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह को भी आना था लेकिन व्यस्तता बढ़ जाने और पार्टी कार्य हो जाने के कारण वे नहीं पहुंच पाए। हालांकि उन्होंने कार्यक्रम आयोजक को इसके लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!