वाहन की धक्के से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत से मचा कोहराम

वाहन की धक्के से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत से मचा कोहराम
महुआ मंगरू चौक से लक्ष्मणपुर गुरु चौक सड़क पर जलालपुर के पास हुई घटना, मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा
महुआ। रेणु सिंह
अज्ञात वाहन की धक्के से स्कूटी सबर एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह खबर परिजनों में मिलते ही कोहराम मच गया। घटना शनिवार की पूर्वाह्न करीब 9 के आसपास महुआ मंगरू चौक से लक्ष्मणपुर गुरु चौक जाने वाली सड़क पर जलालपुर के पास घटी।
मृतक करीब 40 वर्षीय विवेक कुमार उर्फ चुन्नू महुआ थाने के शेरपुर मानिकपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 के चकहरिराम अख्तियारपुर निवासी आनंद किशोर सिंह का पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार चुन्नू सुबह में अपनी स्कूटी में तेल लेने के लिए जलालपुर पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इसी बीच महुआ की तरफ से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव और घर से काफी संख्या में लोग पहुंच गए। और मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।
मृतक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था:
मृतक चुन्नू चार बहनों में अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। घटना से मृतक की पत्नी नीतू का तो रो रो कर बुरा हाल था। वह विक्षिप्त सी बनी थी। नीतू अपने मायका महुआ थाने के लक्ष्मीपुर बखरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। मृतक के दो पुत्र विवान राज और वैभव राज तो कुछ समझ नहीं रहा था कि उसके सर से पिता का साया उठ गया। मां मीता देवी तो पुत्र के शव पर विलाप कर रही थी। घटना से गांव में मातम छा गया है। हर लोग गमगीन है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!