प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए पुलिस राय “केशव ” , गण्यमान लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए पुलिस राय “केशव ” , गण्यमान लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत के टारा सिंघाड़ा ग्राम निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजकुमार राय के दिवंगत पिता पूर्व शिक्षक पुलिस राय केशव जी को प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत पुलिस राय जी का जीवन शिक्षा और समाज के लिए समर्पित था।उन्होंने अपने अध्यापक काल में शिक्षा के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सामाजिक जीवन भी उन्होंने बड़े ही सौहार्द वातावरण में बिताया, उनके किए गए अतुल्य योगदान के लिए उन्हें समाज हमेशा याद रखेगा। श्रद्धांजलि देने वालों में महुआ विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक डॉ मुकेश रौशन ,जद यू के वरिष्ठ नेता जागेश्वर राय, जानेमन चिकित्सक डॉक्टर के सी विद्यार्थी, पूर्व मुखिया विजय राय, जद यू नेता उमेश कुमार सिंह, जेपी सेनानी नरेंद्र कुमार सिंह, लोजपा नेता मनीष कुमार यादव, समाजसेवी इंद्रजीत कुमार, रंजीत कुमार ,महुआ नगर परिषद के सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, प्रयाग राय, पूर्व मुखिया देवेंद्र राय ,विनय कुमार ,चंदन कुमार, कुंदन कुमार, मनोज कुमार राय, रणजीत कुमार राय ,संजीव राय, प्रिंस कुमार ,राजा, गोलू सहित सैकड़ो लोग शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!