महुआ में धान संग्रह केंद्र का डीएम ने किया उद्घाटन

महुआ में धान संग्रह केंद्र का डीएम ने किया उद्घाटन
महुआ। रेणु सिंह
जिलाधिकारी वर्षा सिंह शुक्रवार को महुआ पहुंचे और प्रखंड कार्यालय परिसर में धान संग्रह केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एसएफसी के गोदाम में घूम कर उसमें रखे कुछ बोड़ों की तौल कराकर अद्यतन जानकारी ली। यहां धान क्रय केंद्र खुलने से किसानों को विपणन व्यवस्था को दी नई गति मिलेगी।
इस मौके पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि जिला के सभी किसान अपने-अपने पंचायत के पैक्स में उत्पादित धान को सरकार द्वारा निर्धारित समय तक बिक्री कर सकेंगें। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को पैक्स द्वारा साधारण धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2369 और ए ग्रेट 2389 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। इसके लिए धान की खरीदारी में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संग्रहण केंद्र के सहायक प्रबंधक व गुणवत्ता नियंत्रक को प्राप्त किए जा रहे चावल की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप होने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने गोदाम परिसर की नियमित साफ-सफाई, भंडारण व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। इस मौके पर महुआ अनुमंडल, प्रखंड, अंचल, आपूर्ति, सहकारिता, कोऑपरेटिव बैंक, सहकारी बैंक सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!