पटना में 22 फरवरी को संत रविदास की 639 वीं जयंती समारोह

पटना में 22 फरवरी को संत रविदास की 639 वीं जयंती समारोह

रिपोर्ट: सुधीर मालाकार, पटना

पटना: रविदास चेतना मंच बिहार प्रदेश इकाई की बैठक पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता रविदास चेतना मंच के अध्यक्ष व बिहार सरकार के पूर्व युवा एवं कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम ने की।

बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर 22 फरवरी को पूरे बिहार भर में संत शिरोमणि संत रविदास की 639 वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी गली, मोहल्ले, टोलो या घर-घर में शाम के समय दीप प्रज्वलित कर दिवाली मनाया जाएगा।

संत रविदास के बताए हुए आदर्श पर चलकर जीवन में आगे बढ़ाने की संकल्प लिया जाएगा। बैठक में रविदास चेतना मंच के तत्वाधान में 22 फरवरी को पटना स्थित मिलन मैदान में राज्य स्तरीय संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती समारोह धूम धाम से मनाई जाएगी, जिसमें लाखों की संख्या में सभी जाति धर्म के लोग इस समारोह में भाग लेंगे।

शिवचंद्र राम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास किसी जाति धर्म के लिए नहीं, मानवता के लिए इस धरती पर आए थे। उन्होंने जो इंसानियत का मूल मंत्र दिया, उसके बल पर शिक्षा के विकास पर जोर दिया और सत्य मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!