बाल विवाह से मुक्ति को लेकर विशेष अभियान

बाल विवाह से मुक्ति को लेकर विशेष अभियान

वैशाली: भगवानपुर के राजकीयकृत श्री लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय में बाल विवाह से मुक्ति को लेकर चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत्त उद्घाटन स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह कार्यक्रम निदेशक डॉ सुधीर कुमार शुक्ला, महिला हेल्पलाइन के प्रबंधक प्रियंका कुमारी, प्रोग्राम ऑफिसर महिला विकास निगम की मुक्ति श्रीवास्तव और बाल संरक्षण पदाधिकारी अमूल्य कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यपक मो. नसीमुल होदा ने की, जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत चित्रकला, पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम:

  • चित्रकला प्रतियोगिता:
  • प्रथम स्थान: स्वाति और रानी कुमारी
  • द्वितीय स्थान: नंदनी कुमारी और मनीषा
  • तृतीय स्थान: आकिफ शरीफ
  • निबंध लेखन प्रतियोगिता:
  • प्रथम स्थान: सुप्रिया कुमारी और रुपाली
  • द्वितीय स्थान: स्वाति प्रिया
  • तृतीय स्थान: सृष्टि कुमारी
  • स्लोगन प्रतियोगिता:
  • प्रथम स्थान: स्वीटी कुमारी और अंशु कुमारी
  • द्वितीय स्थान: मनीषा
  • तृतीय स्थान: अन्नु और आदित्य

सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत से साल 2030 तक बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!