वैशाली पुलिस की अपील: सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं
वैशाली: पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, वैशाली ने दिनांक 20.01.2026 को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें आमजनों से अपील की गई है कि सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए।
पुलिस ने निम्नलिखित निर्देश जारी किए हैं:
- माननीय न्यायालय के दिशा-निर्देश: आवाज की तय की गई सीमा का उल्लंघन डीजे से होता है। अतः सभी प्रकार की झांकी/जुलूस में डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कही भी डीजे का इस्तेमाल करते हुए पाया जाएगा तो उसे जप्त कर डीजे संचालक एवं झांकी समिति पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
- हथियार प्रदर्शन: तलवार, आग्नेयास्त्र, तीर-धनुष, लाठी-भाला, गंडासा या अन्य हथियार का सार्वजनिक प्रदर्शन गैरकानूनी है। अतः सभी प्रकार के हथियार प्रदर्शन पर पूर्णत: प्रतिबंध है।
- असामाजिक तत्वों पर निगरानी: कट्टरपंथी, असामाजिक, सांप्रदायिक एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह की भड़काऊ गतिविधि एवं जुलूस के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले भाषण पर सख्त मनाही है। उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- विवादास्पद स्थलों पर नजदीक धार्मिक उन्माद: विवादास्पद स्थलों के नजदीक धार्मिक उन्माद वाले टिप्पणी, नारे और हुड़दंग की सख्त मनाही है।
- शराबबंदी: बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीना/पिलाकर हुड़दंग करने पर सख्त कानूनन कार्रवाई की जाएगी।
- जुलूस की निगरानी: सभी जुलूस CCTV/वीडियोग्राफी की निगरानी में रहेंगे। सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास न करें अन्यथा ऐसा करने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। विधि-विरुद्ध जुलूस में शामिल सभी लोगों को CCTV/वीडियोग्राफी से चिह्नित कर कांड दर्ज किया जाएगा एवं गिरफ्तारी की जाएगी।
- सोशल मीडिया पर निगरानी: वैशाली पुलिस सोशल मीडिया पर 24 × 7 निगरानी में क्रियाशील है। अतएव सोशल मीडिया पर किसी धर्म/सम्प्रदाय को आहत करने वाली भड़काऊ टिप्पणी पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
आमजन से मिलने का कार्यक्रम भी वैशाली जिले के सभी कार्यालयों में लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू किया गया है।

