समस्तीपुर में भीड़ का कहर, चोरी के आरोप में मुस्लिम युवक की पिटाई
समस्तीपुर: एक मुस्लिम युवक को भीड़ ने बुरी तरह पिटाई की। भीड़ का आरोप है कि युवक एक चोर है। मार खाने वाले युवक की पहचान मोहम्मद दाऊद के रूप में हुई है, जो दरभंगा जिले के विशनपुर थाने के फुलबड़िया गांव के निवासी हैं।
पुलिस ने की कार्रवाई
पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को चोर पकड़ने की सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित युवक को घायल अवस्था में थाने ले गई।
क्या है मामला?
मामला समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के फुलहरा गांव का है। ग्रामीणों ने रात्रि में मोहम्मद दाऊद को चोर बताकर जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने उसे बिजली के खंबे में बांधकर पीटा।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस दाऊद को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। युवक के पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन और वाहन के अलावा कुछ नहीं बरामद कर पाया है।

