हम अपने देश की लोकतांत्रिक मर्यादा को बनाए रखने का शपथ लेते हैं: एस० डी०ओ० खुर्शीद
वैशाली: प्रखंड चेहरा कलां अंतर्गत 122 बी०एल०ओ० ने अपने अपने मतदान केंद्र पर महिला एवं पुरुष मतदाता भाई एवं मतदाता बहनों के साथ अपने समक्ष 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी 2026 को मनाया एवं शपथ भी लिया कि हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा, अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ज्ञात हो कि बुथ संख्या 31,32,33,34, हाई स्कूल सेहान पर राज नारायण पासवान, अवधेश कुमार, राम नरेश साह, एजाज अहमद आदिल ने मतदाताओं से शपथ ली तथा बुथ संख्या 39,40, फतहपुर जलालपुर उर्दू स्कूल पर संतोष कुमार, अरविंद कुमार, बुथ संख्या 37,38, हाई स्कूल शाहपुर खुर्द अभय कुमार, सुनील कुमार ने भी शपथ ली इस अवसर पर शपथ के बाद बिहार सरकार जल संसाधन विभाग के एस डी ओ खुर्शीद अहमद, डाक्टर नयीम अंसारी, हाफिज जहांगीर, मोहम्मद मुजाहिद, पप्पू अंसारी, सिराजुल हक़, इंजिनियर आसिफ रजा, हाफ़िज़ वसी अहमद,मोहम्मद मुस्लिम मंसूरी ने कहा कि प्रलोभन से मतदान करना राष्ट्र कमजोर करना है तथा विकास के धारा को शिथिल करना है ऐसे में सही एवं ईमानदार उम्मीदवार हार जाते हैं और अव्यवस्थित हो जाता है जिससे जनता परीशान हो जाते हैं इस मत का अधिकार और ताकत को पहचानने और राष्ट्र को मजबूत बनाएं। इस शपथ को बुथ पर उपस्थित शिक्षिका रुखसाना शहनाज़,जेबा खातून,जाहिदा नगमा, शिखा यादव, अब्दुल कैयूम,और शाहबाज अंसारी, अहमद अंसारी, जररीन सगीर, रफत जहां, इत्यादि ने भी शपथ ली।

