अमर शहीद नायक लोकेश कुमार सहरावत की प्रतिमा पर मनाया गया गणतंत्र दिवस
उत्तरप्रदेश। अमर शहीद नायक लोकेश कुमार सहरावत की प्रतिमा पर 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता सतीश सहरावत पी सी सी ने कहा कि शहीद लोकेश कुमार की प्रतिमा पर इकट्ठे हुए सभी गांव वासी और क्षेत्रवासियों ने शहीद दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि शहीद के रूप में सभी लोगों की सहमति बनी है कि 26 जनवरी और 15 अगस्त को सभी गांव वाले और क्षेत्र वाले इकट्ठे होकर शहीद को नमन करेंगे और सेल्यूट करेंगे।
सतीश सहरावत ने कहा कि पूरे देश में मेरा निवेदन है कि जहां भी शहीद की प्रतिमाएं बनी हुई हैं, वहां प्रशासनिक तंत्र के लोग और गांववासी, क्षेत्रवासी सभी जाकर शहीद परिवार को शहीद के लिए नमन करें। इससे देश उन्नति की ओर होगा और देश में एक गौरव पैदा होगा कि शहीदों के लिए हम लोग समर्पित हैं।
इस अवसर पर राजनीतिक राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मुस्लिम कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रईस अहमद तुर्क वंशज ने कहा कि यही है मेरा हिंदुस्तान, यही है मेरा हिंदुस्तान। हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई यही आंखों का तारा है अपने वतन का जरा जरा अपनी जान से प्यार है।
इस अवसर पर तीनों प्रधान अशोक प्रधान, डॉक्टर नसीम किशनपुर आदि मौजूद रहे।

