अष्टयाम यज्ञ और विभिन्न मंदिरों में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलशयात्रा
महुआ। रेणु सिंह
अष्टयाम यज्ञ और विभिन्न मंदिरों में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को महुआ में अलग-अलग जगहों पर कलशयात्रा निकाली गई। जिससे लोगों में भक्ति का वातावरण बना रहा। वही देवी देवताओं के जगह से इलाका गुंजित हो उठा।
महुआ के चकदादन में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा और अष्टयाम यज्ञ को लेकर यहां परसोनिया स्थित शिव मंदिर से 551 महिलाओं ने जल यात्रा निकाली। यह यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर यहां परसोनिया शिव मंदिर पहुंची। जहां पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को कलश में भरकर महिलाएं देवी देवताओं के जयघोष करते हुए 10 किलोमीटर की यात्रा तायकर यज्ञ स्थल पहुंची। जहां पर कलश को स्थापित किया गया। उधर सदापुर महुआ में नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कालीघाट से भव्य कलशयात्रा निकाली गई। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भक्ति का वातावरण रहा। वही गौसपुर चकमजाहिद के चैनपुर में नवनिर्मित महावीर मंदिर में भी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और अष्टयाय यज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। यहां विभिन्न जगहों पर अष्टयाम यज्ञ और मंदिरों में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्ति का वातावरण कायम है। कलश यात्रियों को लेकर जगह-जगह श्रद्धालु सड़क किनारे उनकी सेवा में खड़े थे। वही शोभायात्रा में शामिल महिलाएं और युवतियों में भक्ति और उत्साह भरा था।

