महुआ अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर की इलाज के दौरान मौत

महुआ अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर की इलाज के दौरान मौत
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ महीनो से बीमार चल रहे थे।
मृतक डॉ अजय कुमार महुआ अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत थे और मरीजों में अपनी सेवा दे रहे थे। उनकी निधन की खबर से महुआ के चिकित्सकों ने गहरी संवेदना जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ओपीडी सेवा बंद रखा। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डॉ मनोरंजन सिंह ने उनके निधन को अपूर्णिय क्षति बताया। वही डॉ महेश चौधरी, डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ चंचल, डॉ वी दयाल सिंह, डॉ मंदाकिनी, डॉ सुरविन्द कुमार सिंह, डॉ संजीव, डा शमीम, डॉ एमके सिहं, डॉ राधेबाबू सिह, डॉ उदय शंकर, सत्येंद्र कुमार, वरुण कुमार, पीएचसी की प्रभारी डॉ अभिषेक, चंदन कुमार, आफताब आलम, श्याम कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, श्याम कुमार सिंह, अधिवक्ता राजेश खन्ना, अनिमेष शर्मा, संजय मिश्रा आदि ने मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!