अवकाश ग्रहण करने पर प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह अपने कार्यकाल के पूर्ण करते हुए अवकाश ग्रहण कर गए। अवकाश ग्रहण करने के बाद युगल सिंह उच्च विद्यालय संकुल संसाधन क्षेत्र के सभी विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं ने उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया ।इस मौके पर अभिभावको ,शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह के कर्तव्य निष्ठा एवं कुशल शिक्षक के रूप में कार्य करने की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि श्री सिंह अवकाश ग्रहण तो कर रहे हैं लेकिन सामाजिक दायित्व का निर्वहन की जिम्मेवारी उनके माथे पर आ परी है। प्रधानाध्यापक ने अपने शिक्षको, अभिभावको एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने अपने शिक्षक काल में जो कार्य किया है, उसमें अगर कहीं किसी को हमारी कार्यों से, वाणी से ठेस पहुंची हो तो उसे भूलकर मुझे स्वतंत्र रूप से अवकाश ग्रहण करने का मौका देंगे ।सभी शिक्षकों , छात्र छात्राओं के मंगल कामना करते हुए श्री सिंह ने विदा लिया। इस मौके पर रामशंकर चौधरी, नितेश कुमार हरिशचन्द्र राम प्रधानाध्यापन चाँदपुरा नवीन, हरि ओम प्रधानाध्यापन हरपुर, दीपक कुमार प्रधानाध्यापक चाँदपुरा टोला, मनीष कुमार प्रधानाध्यापक सलखन्नी उत्तरी, दिवेश कुमार सिंह प्रभारी युगल सिंह उच्च विद्यालय हरपुर, शिक्षक- अर्चना कुमारी, फैज अहमद, आदित्य राज, नेता कुमारी, पंकज कुमार, बन्द कुमार प्रधानाध्यापक मिल्की चकसिया, श्रीराम कुमार, सुभाष कुमार, फहीम सिद्दकी, नरेश ठाकुर, अता अब्दुल रहमान, मिथिलेश कुमार, अभिषेक कुमार, प्रत्रकार कामेश्वर चौधरी, अरुण कुमार सिंह, श्री चन्देश्वर चौधरी सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।

