कामेश्वर साह बने भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

कामेश्वर साह बने भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
रिपोर्ट नागेंद्र कुमार / सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली)विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के निर्देशानुसार सेवानिवृत शिक्षक कामेश्वर साह को जिलाध्यक्ष अजब लाल साह के द्वारा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनाए जाने पर पातेपुर प्रखंड भाजपा नेताओं में हर्ष का माहौल है । प्रखंड भाजपा नेताओं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद पातेपुर सह बिहार सरकार मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन जिलाध्यक्ष अजब लाल साह को बधाई देते कहा कि श्री कामेश्वर साह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहा है । जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।बधाई देने वालों में भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष,विंदेश्वर राय,भाजपा वरिष्ठ नेता असगर अली,उतरीमंडल अध्यक्ष दिनेश साह,पूर्व अध्यक्ष उमेश विभु,पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयलाल साहनी,अशर्फी साहनी,भाजपा नेता नरेश ठाकुर,दक्षिणी मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, प्रखंड महामंत्री नीरज मिश्रा,जमादार मंडल,दयानंद मंडल,चूचू मिश्र,आदि ने बधाई देते कहा कि कामेश्वर जी एक पार्टी के समर्पित नेता रहे हैं। उनके शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक बनाए जाने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। कामेश्वर साह ने कहा कि पार्टी ने जो हमें जवाबदेही दी है, उसे हर हाल में निर्वहन करने का प्रयास करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!