बहाली के इंतजार में आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षिका अभ्यर्थियों की आंखे पथराई ।

बहाली के इंतजार में आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षिका अभ्यर्थियों की आंखे पथराई ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाली)समाज कल्याण विभाग बिहार द्वारा साल 2019 में आई.सी.डी.एस. आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया । जिसमें बिहार के सभी जिलों के मिलाकर कुल 3034पद था। वर्तमान समय में बिहार के पच्चीस जिला में बहाली पूर्ण हो चुका है लेकिन तेरह जिला में बहाली अभी तक लंबित है।2019 से लेकर 2026 तक में सात साल का समय महिला पर्यवेक्षिका अभ्यर्थी का इंतजार करने में बर्बाद हो चुका है, लेकिन समाज कल्याण विभाग को महिला अभ्यर्थी के समस्या से लेना देना नहीं है। तभी तो दर्जनों बार लिखित आवेदन देने पर भी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल सका है कि बिहार सरकार वैशाली जिला के महिला अभ्यर्थी को नौकरी देने पर विचार करेंगी या फिर लंबी इंतजार करने के बाद धीरे-धीरे अभ्यर्थी थक हार कर भूल जाएगी । शिक्षित बेरोजगार का अभिशाप हमेशा के लिए लगा रह जाएगा
सरकार महिला के उत्थान और सशक्तिकरण पर लंबी चौड़ी बातें करती है ,जो ऊंची दुकान फीकी पकवान वाली कहावत को चरितार्थ करती है।
वैशाली की धरती हमेशा लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए जानी जाती हैं लेकिन इसी धरती पर वैशाली की शिक्षित बेटीयां सात साल से एक संविदा आधारित नौकरी के लिए सरकार के भ्रष्ट तंत्र के आगे हार चुकी है। बहाली के इंतजार में आंखें पथरा गई लेकिन कोई सुनने वाला नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!