जहाँगीरपुर सलखन्नी में महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारी को लेकर बैठक संपन्न।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) महाशिवरात्रि पर प्रखंड के जहांगीरपुर सलखन्नी वार्ड 01 स्थित बाबा नर्मदेश्वर नाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।इसकी तैयारी को लेकर शिव भक्तों की बैठक आयोजित हुई।जिसमें भगवान शिव की बारात को धूम धाम से निकालने का निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता महादेव मित्र मंडल के अध्यक्ष विपुल कुमार एवं संचालन धीरज कुमार ने किया।सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि के मौके पर आगामी 15 फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।यह शोभा यात्रा मंदिर से निकलकर गांव में भ्रमण करेगी।जिसमें विभिन्न देवी देवताओं की झाकियां होगी।इस मौके पर राम स्वार्थ सिंह,प्रमोद पाण्डेय,संजय राय,राम सागर सिंह,मुन्ना प्रधान,आयुष कुमार,सुरेंद्र प्रधान,मनीष यादव,सुजीत कुमार,अमित कुमार,शिवबचन कुमार,सिंटू कुमार,आशुतोष कुमार, शिवा कुमार,सोनू कुमार,सन्नी कुमार,अविनाश कुमार,ऋतिक कुमार, अंश कुमार सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
